22.9 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

आदित्य साहू ने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का संभाला पदभार

रांची। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने आज यानी शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पदभार ग्रहण करने से पहले आदित्य साहू ने सरस्वती पूजा के अवसर पर विधिवत पूजा की और संगठन की मजबूती तथा प्रदेश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। पूजा कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई। पदभार संभालने के बाद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उद्देश्य और सपने के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था, वर्तमान सरकार उसे पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर अन्याय और अत्याचार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठनात्मक रूप से इन मुद्दों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और उसकी विचारधारा को गांव-गांव और व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर बूथ स्तर के कार्यकर्ता से शुरू होकर प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा है और ऐसा अवसर केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles