30.6 C
Kolkata
Saturday, June 20, 2026

रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज, कैलाश कोठी ध्वस्त करने पहुंचा प्रशासन

रांची । रांची स्थित रिम्स परिसर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रशासन की टीम विवादित कैलाश कोठी को ध्वस्त करने के लिए मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासनिक फोर्स को देखते ही वहां मौजूद परिजन और समर्थक उग्र हो गए, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करना पड़ा। अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट और अंचल अधिकारी (सीओ) स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। प्रशासन के अनुसार, इस मामले में 23 दिसंबर को ही अदालत का फैसला आ चुका है, जिसके आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्वस्तीकरण अभियान जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख