30 C
Kolkata
Tuesday, May 26, 2026

चोरी की बाइक के साथ आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। साकची थाना क्षेत्र के टैंक रोड से 28 मार्च को लॉक तोड़कर चोरी की गई बाइक को गोलमुरी पुलिस ने बुधवार रात बरामद कर लिया। यह सफलता पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान मिली।

पुलिस ने इस मामले में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबुडीह लाल भट्ठा निवासी सोनू कालिंदी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि चोरी के बाद आरोपी ने बाइक का नंबर प्लेट हटा दिया था ताकि पहचान न हो सके। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही वह बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने चोरी की पूरी घटना स्वीकार कर ली।

इस संबंध में गोलमुरी थाना के एसआई विकास कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में एसआई सुभाष रजक, अजीत प्रकाश, पीसीआर 14 की टीम और गोलमुरी थाना की सशस्त्र बल शामिल रही। गुरुवार को आरोपी सोनू कालिंदी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख