32.5 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

पानी फेंकने के विवाद में युवक को चाकू मारा, एमजीएम में भर्ती

पूर्वी सिंहभूम । होली के दौरान पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-3 निवासी युवक रितेश कुमार को कुछ लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। घायल युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार रितेश कुमार बुधवार शाम घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान वह काशीडीह काली मंदिर के पास पहुंचा, तभी पास के एक घर की छत से किसी व्यक्ति ने उस पर पानी फेंक दिया। रितेश ने जब इस पर आपत्ति जताई और पूछताछ की, तो आरोपित व्यक्ति उससे उलझ गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जाता है कि कुछ ही देर में वहां तीन अन्य लोग भी पहुंच गए और रितेश के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर रितेश के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रितेश ने साकची थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles