नवादा।बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजबल्लव प्रसाद के बड़े भाई तथा विधान पार्षद अशोक यादव के पिता पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद की पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया । मौके पर विशेष मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 500 गरीबों का मुफ्त इलाज कर उन्हें दवाएं दी गई ।व्यवहार न्यायालय के निकट अवस्थित स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने कहा कि कृष्णा प्रसाद आज भी भावनाओं में इसलिए जिंदा है कि उन्होंने बेहतर कार्य किया है। जो भी जनप्रतिनिधि जीवन में ईमानदारी से काम करेंगे वह शरीर छोड़कर भी सदा जिंदा रहेंगे ।
स्वर्गीय कृष्णा प्रसाद के पुत्र अशोक यादव ने कहा कि हम पिता के आदर्शों को अपनाकर जनता की सेवा कर रहे हैं ।जिसे जीवन भर निर्वहन करेंगे। नवादा के विधायक विभा देवी ने कहा कि हमारे भैसुर स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद जी एक महान नेता थे जिन्होंने नवादा को आगे बढ़ाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक किया गया था। लेकिन दुर्भाग्य से दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी ।
इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ,समाजवादी नेता अनिल प्रसाद सिंह ,भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा सेल के अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी , पूर्व विधायक प्रकाश वीर ,प्रिंस तमन्ना बृजेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र यादव , प्रसिद्ध व्यवसाई राजीव सिन्हा, दाऊद खान आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कृष्णा प्रसाद को महान समाजसेवी बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। मुफ्त जांच शिविर में डॉक्टर पुष्कर चंद्र ,डॉक्टर नीरज कुमार आदि ने 500 मरीजों का इलाज कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी ।सभी ने एक स्वर से कृष्ण प्रसाद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेते हुए नवादा के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गरीबों के बीच भोजन तथा वस्त्रो का वितरण कर कृष्ण प्रसाद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।


