28.4 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

राजगंज में ट्रक से टकराई कार, दो की मौत

धनबाद। राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्स लेन सड़क पर देर रात एक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार टक्कर होने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सरिया बाजार से एक महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जा रही थी। कार में तीन महिला सहित पांच लोग लोग सवार थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से कार चालक संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में कार सवार एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद रिश्तेदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर अक्सर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क सुरक्षा और रौशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Related Articles

नवीनतम लेख