29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

सेव एनवायरनमेंट सेव द रिवर वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन

रांची : पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सेव सेव एनवायरनमेंट सेव द रिवर विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार मारवाड़ी कॉलेजमें किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन मारवाड़ी कॉलेज एवं अबुआ अधिकार मंच ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण और नदियों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और युवा पीढ़ी इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों से आए सैकड़ों छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण प्रदूषण, नदियों की दुर्दशा, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर तार्किक एवं प्रभावशाली विचार रखे। अनुपम ने प्रथम स्थान,प्रणब ने द्वितीय स्थान एवं शालिन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: 5100, 3100 एवं 2100 रुपए की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। अबुवा अधिकार मंच ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण और नदियों को बचाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ।

Related Articles

नवीनतम लेख