29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

महिला से बैग छिनतई का आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित सदर थाना क्षेत्र के टुंगरी इलाके में महिला से बैग छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता को राहत मिली है और छीना गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा बहामन टूटी ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 20 दिसंबर 2025 की है। टुंगरी इलाके में रहने वाली महिला माधुरी आलडा से एक अपराधकर्मी ने बैग छीन लिया था। बैग में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, 3000 नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान मौजूद थे। घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़िता के आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या (08/2025) 20 दिसंबर धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने छापामारी कर इस कांड में शामिल आरोपित रवि कुमार साव (32)को गिरफ्तार किया। आरोपित के पास से पीड़िता का छीना गया मोबाइल फोन 3000 नकद, आधार कार्ड की छायाप्रति, किताब, दस्तावेज और घटना में उपयोग की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल (जेएच 06जी-3700) बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख