28 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

जमशेदपुर में विधायक पूर्णिमा साहू ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

पूर्वी सिंहभूम। लौहनगरी जमशेदपुर में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।विधायक ने शुक्रवार रात बर्मामाइंस हरिजन बस्ती, वीर बिरसागढ़ एवं चूना भट्टा क्षेत्र का दौरा कर सैकड़ों गरीब व असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ठंड और शीतलहर गरीब तबके के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। उनका प्रयास है कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय और असुरक्षित महसूस न करे। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने का यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने लोगों से ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की अपील की।
कंबल वितरण से लाभान्वित लोगों ने विधायक की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे बड़ी राहत बताया और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख