28 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

एचईसी अपनी खाली जमीन पर बनाएगा मॉल और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स

घाटे से जूझ रही हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अपनी खाली जमीन के व्यावसायिक उपयोग की योजना बनाई है। कंपनी प्रस्तावित स्मार्ट सिटी क्षेत्र के पास करीब 28 एकड़ भूमि पर मॉल और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस परियोजना के निर्माण कार्य में एनबीसीसी की भागीदारी हो सकती है। एचईसी या तो खुद निर्माण कर सकती है या फिर एनबीसीसी के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएगी। प्रबंधन को उम्मीद है कि इससे कंपनी को स्थायी आमदनी मिलेगी और आसपास के इलाके में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। योजना के अनुसार अगले वर्ष से निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। इधर, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर यूनियनों की चिंताएं बनी हुई हैं। मंगलवार को एचईसी की तीन प्रमुख यूनियनों ने बैठक कर हाल ही में निदेशक (वित्त) और निदेशक (विपणन) से हुई बातचीत की समीक्षा की। यूनियनों ने मांग रखी है कि 25 दिसंबर से पहले कर्मचारियों का वेतन और बीपीएफ का भुगतान किया जाए, साथ ही इस महीने समाप्त हो रही मेडिकल बीमा योजना का समय पर नवीकरण किया जाए।

Related Articles

नवीनतम लेख