33 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी,आगमन की हो रही तैयारी

जमशेदपुर शहर के लिए 29 दिसंबर का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। इस प्रकार राष्ट्रपति बनने के बाद उनका पहली बार जमशेदपुर आगमन होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर रविवार को उपायुक्त सहित तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति शिरकत करेंगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी तरह की कमी न रह जाए।

Related Articles

नवीनतम लेख