34.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल

रांची: बी.आई.टी क्रिकेट लीग 2025 का पहला चेम्पियन टीम बनी है डिवाइन स्ट्राइकर्स फ़ाइनल मुकाबले में अवेंजर वारीरियर्स को पराजित किया बेहद ही बेहतरीन मुकाबले में अवेंजर के कप्तान डॉ रजनीश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और डिवाइन के कप्तान डॉ श्रीधर पटनायक को जल्द आउट कर मैच को अपने पाले कर लिया था अविषेक ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए डिवाइन स्ट्राइकर्स को 118 रन में रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अवेंजर के सलामी बल्लेबाज अविषेक और रजनीश ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपने जीत के इरादे स्पस्ट कर दिया पर अचानक से अविजित और अजय कपरदार ने गेंदबाजी आक्रमण से अवेंजर के 3 खिलाड़ी को चलता कर दिया और मैच अपने पाले में कर लिया लेकिन अंतिम जोड़ी मयंक परासर और नीतीश कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी से मैच वापसी का प्रयास किया पर पराजय से टीम को रोक नही सके। आज के फाइनल मुकाबले में सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ राकेश चंद्र झा  डॉ सतीश कुमार, डॉ अविजित मुस्तफी, डॉ डी के मल्लिक,  डॉ नरेंद्र यादव  उपस्थित थे। मैन ऑफ द मैच डिवाइन के अजय कपरदार को प्रदान किया गया पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार शुभम बेस्ट बॉलर अजय कपरदार को मैन ऑफ द शीरीज का पुरस्कार डॉ अविषेक कश्यप को प्रदान किया गया पूरे आयोजन को सपन्न कराने में विशेष रूप से सहयोग के लिए राम महल को पुरस्कृत किया गया। मनोज कुमार गिरी  चिरजीवी, प्रमोद कुमार, राकेश कुमार आलोक रंजन सहित काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ बी आई टी मेसरा पोलटेक्निक मैदान में उपस्थित हुए थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles