29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

फंदे से झूलता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में बुधवार दोपहर नन्हू राम (38) का शव ससुराल में फांसी से झूलता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि घटना के कारणों की जांच जारी है। नान्हू जीएलए कॉलेज रोड में झालमुरही बेचता था। बुधवार से लिट्टी का ठेला लगाने वाला था। इसके लिए सामान भी खरीद कर ले आया था। वह शराब भी पीता था। अक्सर सुबह के समय शराब पीकर और दरवाजा बंद कर सो जाता था। बुधवार को भी कुछ इसी तरह की स्थिति आसपास के लोगों ने देखी। हालांकि काफी देर होने पर संदेह हुआ तो दरवाजे के हिस्से से अंदर कमरे में देखा तो नान्हू फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो नान्हू का शव मफलर से बनाये गए फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार नान्हू पिछले 11 साल से ससुराल में रह रहा था। उसका अपना घर टीओपी-3 के पास है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख