27.1 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

एस्पायर मदर्स विंग्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम में छाई प्रतिभाएं

पूर्वी सिंहभूम। एस्पायर मदर्स विंग्स के तत्वावधान में बुधवार को गोलमुरी उत्कल समाज में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी.आर.सी रांची से अशोक प्रधान, सदर अस्पताल से डॉ. कमलेश कुमार और डॉ. राजीव लोचन, “सबल” संस्था से तेनिक जी, “नई दिशा” से संदीप, रोटरी क्लब की अध्यक्ष डॉ. रेनूका चौधरी, समाजसेवी पुरबी घोष, लायंस क्लब की अध्यक्ष अरति पांडे सहित लायंस परिवार व लायंस कालिमाटी टीम शामिल हुईं।विशेष बच्चों ने डांस, सिंगिंग, योगा, फैशन शो, मिमिक्री और कविता पाठ के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों को मंच प्रदान करना और समाज में उनकी क्षमताओं को पहचान दिलाना था। कार्यक्रम में अमृता कुलताज, डॉ. निबेदिता, पुष्पलता, अदिति यादव, सोनाली सरकार, प्रीति सिन्हा और ममता पाढ़ी सहित अन्य विशेष माताएँ उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

नवीनतम लेख