29 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

झारखंड में पिछले चार – पांच दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी

राजधानी रांची सहित कई जिलों में पिछले चार – पांच दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। इससे ठंड में हल्की कमी आई है, हालांकि रात में भारी कनकनी महसूस की जा रही है। पिछले चार – पांच दिनों में जहां खूंटी में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस था वह बुधवार को बढ़कर 11.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी प्रकार रांची में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से बढ़कर बुधवार को 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।
वहीं मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में रांची और आसपास के इलाकों में रात और सुबह में कुहासा छाने की आशंका व्यक्त की है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 29.5 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, जमशेदपुर में 29 और 13.6, डालटेनगंज में 28 और 11.3 डिग्री, बोकारो में 26.8 और 13.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख