मेष। कारोबार में सफलता और आय में वृद्धि के योग हैं। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृषभ। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं, हालांकि कुछ देरी संभव है। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। जीवनसाथी से पुराना विवाद समाप्त होने के संकेत हैं।
मिथुन। स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। गलत कार्यों से दूर रहें। अचानक यात्रा हो सकती है। दोपहर बाद अच्छी खबर मिलने से राहत मिलेगी। अधिकारियों से बहस करने से बचें।
कर्क। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा और भावनात्मक संबंध मजबूत हो सकते हैं। दोपहर बाद स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। वाहन सावधानी से चलाएं। आज नया काम शुरू करने से बचना बेहतर होगा।
सिंह। व्यापार में विस्तार और साझेदारी से लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में भी लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
कन्या। खरीदारी का अवसर मिलेगा और कला के प्रति रुचि बढ़ेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर विजय के योग हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
तुला। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है। परिवार में विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। दोपहर बाद ऊर्जा बढ़ेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है।
वृश्चिक। कारोबार के लिए दिन अच्छा है और संपत्ति संबंधी काम पूरे हो सकते हैं। लेकिन दोपहर बाद मानसिक तनाव और काम में रुकावट परेशान कर सकती है। परिवार में मतभेद और सामाजिक स्तर पर असहज स्थिति बन सकती है। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें, नुकसान की आशंका है।
धनु। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। प्रेम संबंधों में संतुष्टि रहेगी।
मकर। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार और नौकरी में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद चिंता परेशान कर सकती है। निवेश में सावधानी बरतें और खान-पान में लापरवाही न करें।
कुंभ। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दोपहर बाद काम आसान होंगे और कार्यालय में प्रभाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
मीन। व्यापार में लाभ और नए संबंध बनने के योग हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता पक्का हो सकता है। यात्रा का अवसर मिलेगा। दोपहर बाद सरकारी काम अटक सकते हैं। अधिक मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने पर धैर्य बनाए रखें।
