31 C
Kolkata
Sunday, August 23, 2026

पुन्दाग के शौर्य कुंज भवन में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

संगीता पाण्डेय

पुन्दाग (रांची)। रांची के पुन्दाग क्षेत्र स्थित शौर्य कुंज भवन में आयोजित सावन महोत्सव 2026 पूरे उत्साह, उमंग, सौहार्द और महिला एकजुटता के रंगों से सराबोर रहा। शौर्य कुंज भवन सोसाइटी की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव-पार्वती का स्मरण करते हुए उनके चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद भक्ति संगीत, रैंप वॉक, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों के नृत्य, गीत, चुटकुले एवं सावन के गीतों की प्रस्तुतियों ने चार चांद लगा दिए।

सावन की हरियाली और उल्लास को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट की गई थी। महिलाओं ने पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में शामिल होकर कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। पूरे आयोजन के दौरान हंसी-खुशी, संगीत और उत्साह का वातावरण बना रहा।

महिला एकजुटता और आपसी सहयोग का संदेश

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन की तैयारियों, सजावट, व्यवस्था, नाश्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाली सभी बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी ने आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास से आयोजन को सफल बनाया।

आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि शौर्य कुंज भवन की महिलाओं को आपस में जोड़ने, सामाजिक सौहार्द बढ़ाने और महिला एकजुटता को मजबूत करने का एक सुंदर माध्यम है। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने यह साबित किया कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से किसी भी आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया जा सकता है।

आयोजन में सदस्यों का रहा अग्रणी योगदान

आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार सभी के सहयोग एवं सहभागिता से सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन और अधिक भव्यता एवं उत्साह के साथ किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के समायोजन एवं आयोजन में विभा प्रसाद, डॉ. श्वेता सिंह, अनू सिंह, शालवी कोशारी, रिक्की कुंवर, माया सुशांत, शालिनी श्रीवास्तव, संगीता पाण्डेय, चंचल उपाध्याय, नीतू सिंह, पूजा, राजीव रंजन, राकेश प्रसाद, प्रशांत श्रीवास्तव, मानस मुखर्जी, संतोष कुमार, सचिन गौतम, कुमार शुभम, सिद्धांत कुलश्रेष्ठा, राखी पाण्डेय, एसके पाण्डेय, श्री गोपेश्वर, सुधांशु श्रीवास्तव व अन्य दर्जनों शौर्य कुंज भवन के सदस्यों का अग्रणी योगदान रहा।

Related Articles

नवीनतम लेख