28 C
Kolkata
Wednesday, August 19, 2026

नौकरी गंवाने वाले अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, कहा “न्याय दो या फांसी दो” देखें वीडियो

रांची : परीक्षा रद्द होने से प्रभावित हुए कर्मचारी हटिया चौक में सरकार के खिलाफ कर रहे प्रदर्शन। लगभग 2000 की संख्या में नौकरी से हटाए गए कर्मी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी “आवाज दो, हम एक हैं”, “तानाशाही नहीं चलेगी” और “न्याय दो या फांसी दो” के नारे लगाते हुए अपनी मांग पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कई अभ्यर्थी भावुक होकर जमीन पर लेट गए और रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगे, जिससे परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

राज्य सरकार के फैसले से नाराज सीजीएल के सफल अभ्यर्थियों की नाराजगी उस समय बढ़ गई जब उन्हें प्रोजेक्ट भवन के अंदर जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार को पूरी तरह से अवरुद्ध करते हुए अभ्यर्थियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। भारी बारिश के बीच सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे इन आंदोलनकारियों ने जबरेन प्रोजेक्ट भवन परिसर में घुसकर नारेबाजी की। इस दौरान कई आंदोलनकारी आपस में लिपटकर रो रहे थे। उनको यह अफसोस हो रहा था कि जिस कार्यालय में वो काम कर रहे थे उसी कार्यालय से उन्हें बाहर कर दिया गया और देखते ही देखते उनकी नौकरी चली गई। पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर वे नहीं माने और बड़ी संख्या में आंदोलनरत सरकारीकर्मी प्रोजेक्ट भवन के अंदर घुस गए।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मौके पर पहुंचे हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्र में धारा 144 / 163 बीएनएस लागू है। डीएसपी नीरज कुमार ने कहा, “अभ्यर्थी पढ़े-लिखे युवा हैं, उन्हें यह समझना होगा कि इस तरह के प्रतिबंधित और अति-संवेदनशील सरकारी परिसर में विरोध प्रदर्शन करने से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। हम उनसे शांतिपूर्वक बाहर निकलने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल प्रोजेक्ट भवन परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

नवीनतम लेख