28.4 C
Kolkata
Thursday, August 13, 2026

झारखंड सहित कई राज्यों में अचानक बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

रांची । भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने राष्ट्रीय बुलेटिन जारी कर झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अचानक बाढ़ (Flash Flood) आने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ जलग्रहण क्षेत्रों (watersheds) में 240 मिमी तक भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे मिट्टी में नमी का स्तर 70 से 100 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटों में 80 मिमी तक और भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

झारखंड के इन जिलों में 24 घंटे का अलर्ट

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान मध्यम दर्जे का फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, अगले 24 घंटों के दौरान रांची, खूंटी, धनबाद, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में भी हल्का से मध्यम स्तर का फ्लैश फ्लड का जोखिम (Flash Flood Risk) बना रहेगा। निचले इलाकों और पूरी तरह संतृप्त मिट्टी वाले क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है

पड़ोसी राज्यों और पूर्वोत्तर में भी मंडराया खतरा

झारखंड के अलावा ओडिशा के सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर और देवगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पूर्वी व पश्चिमी मेदनीपुर जिलों में भी भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा जताया गया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, जशपुर, कोरबा और सूरजपुर जिलों के साथ-साथ नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने संबंधित राज्य प्रशासनों और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने की सलाह दी है

Related Articles

नवीनतम लेख