30 C
Kolkata
Wednesday, August 12, 2026

जियोमार्ट क्विक की इंडिपेंडेंस सेल, 80 फीसदी तक छूट

मुंबई। स्वतंत्रता दिवस से पहले खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए जियोमार्ट क्विक ने ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल शुरू की है। 12 से 16 अगस्त तक चलने वाली इस पांच दिवसीय सेल में ग्रॉसरी, रोजमर्रा की जरूरतों, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फेस्टिव जरूरतों से जुड़े उत्पादों पर 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा चुनिंदा भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा।

जियोमार्ट क्विक की इस सेल में रोजमर्रा के सामान के साथ स्वतंत्रता दिवस और अन्य खास मौकों से जुड़ी खरीदारी के लिए भी कई उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी के अनुसार, ऑफर में ग्रॉसरी, डेली एसेंशियल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फेस्टिव कैटेगरी के उत्पादों के साथ प्रमुख ब्रांड भी शामिल हैं।

कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को सामान्य छूट के अलावा स्वतंत्रता दिवस से जुड़े विशेष ऑफर भी मिलेंगे। वहीं, चुनिंदा भुगतान विकल्पों के जरिए खरीदारी करने पर बैंक डिस्काउंट के माध्यम से अतिरिक्त बचत की जा सकेगी।

जियोमार्ट क्विक की ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल 16 अगस्त तक जियोमार्ट ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। क्विक कॉमर्स सेवा के तहत ग्राहक रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के साथ अन्य उत्पादों की भी तेज डिलीवरी का लाभ उठा सकेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख