34 C
Kolkata
Tuesday, August 11, 2026

झाड़ग्राम जा रही यात्री बस पेड़ से टकराई, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

झाड़ग्राम। ओडिशा के भुवनेश्वर से पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जा रही एक यात्री बस मंगलवार सुबह गोपीबल्लभपुर-दो नंबर प्रखंड के बंशी मोड़ इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक नियंत्रण बिगड़ने के बाद बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

कई यात्रियों के घायल होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की आशंका है। हालांकि, घायलों की वास्तविक संख्या की तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं।

घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को भी दे दी गई है। दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन की टीम के पहुंचने के बाद दुर्घटना के कारणों और घायलों की संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Articles

नवीनतम लेख