28.6 C
Kolkata
Sunday, August 9, 2026

भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सागर में निकला तिरंगा मार्च

सागर। भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस, अगस्त क्रांति दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को सागर में तिरंगा मार्च निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा का संदेश दिया गया। मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन के समक्ष राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हुई। इसके बाद सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण परेड आयोजित की गई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के करो या मरो और अंग्रेजों भारत छोड़ो के आह्वान ने देश के युवाओं और क्रांतिकारियों में नई ऊर्जा पैदा की थी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान और बलिदान को भी याद किया।

युवाओं से जनसेवा का आह्वान

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का बलिदान लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की प्रेरणा देता है। उन्होंने सामाजिक और आर्थिक असमानता के खिलाफ एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता बताई।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के सदस्य डॉ. संदीप सबलोक ने 9 अगस्त के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सामाजिक न्याय और युवाओं के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण दिन बताया।

भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ने संगठन का ध्वज फहराया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और समाज सेवा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे ने युवाओं को जनसेवा और संवैधानिक निष्ठा की शपथ दिलाई।

हाथों में तिरंगा लेकर निकले सैकड़ों कार्यकर्ता

ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजीव गांधी भवन से विशाल तिरंगा मार्च निकाला गया। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मार्च में शामिल हुए। मार्च तीनबत्ती, गौरमूर्ति, कटरा बाजार, जामा मस्जिद और विजय स्तंभ से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचा।

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता, आपसी भाईचारे और देश की अखंडता का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों से जोड़ने और समाज सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख