31.5 C
Kolkata
Saturday, August 1, 2026

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए गौतम अदानी ने दिए 11 करोड़ रुपये

गुवाहाटी। असम में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए उद्योगपति गौतम अदानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम अदानी ने हमेशा की तरह बिना प्रचार-प्रसार के राहत कोष में आर्थिक सहायता दी। उन्होंने यह भी बताया कि अदानी समूह ने केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं किया, बल्कि बाढ़ प्रभावित हजारों परिवारों तक समय पर राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से आवश्यक संसाधन जुटाने में भी सहयोग किया।

डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम के विकास में निवेश के साथ-साथ संकट की इस घड़ी में राज्य के लोगों के प्रति गौतम अदानी ने अपनी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने इस मानवीय सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में समाज के विभिन्न वर्गों से लगातार सहयोग मिल रहा है। राहत कोष में प्राप्त प्रत्येक राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में किया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख