31.5 C
Kolkata
Saturday, August 1, 2026

नुमलीगढ़ में वन विभाग की फायरिंग, तीन कथित बालू माफिया घायल

गोलाघाट। असम के गोलाघाट जिले के नुमलीगढ़ के श्यामरायपुर क्षेत्र में आधी रात वन विभाग की कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग में तीन कथित बालू माफिया घायल हो गए।

घायलों की पहचान बिष्णु साह, बिकास ओरांग और इमताजुल अहमद के रूप में हुई है। तीनों को इलाज के लिए गोलाघाट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गंभीर रूप से घायल इमताजुल अहमद की हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल घटना के कारणों और वन विभाग की कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

नवीनतम लेख