27.4 C
Kolkata
Tuesday, July 28, 2026

नेपाल के सुनसरी में बेमियादी कर्फ्यू, संवेदनशील इलाकों और राजमार्ग पर आवाजाही प्रतिबंधित

काठमांडू । नेपाल के सुनसरी जिले में हिंसक झड़प के बाद बिगड़ी सुरक्षा स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों और पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर बेमियादी कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू मंगलवार शाम 6:30 बजे से लागू हो गया है और अगले आदेश तक जारी रहेगा।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फैसला

प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वरी प्रसाद अर्याल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। कर्फ्यू के दायरे में पूर्व-पश्चिम राजमार्ग का बड़ा हिस्सा शामिल किया गया है।

इसके तहत पूर्व में पकली चौक से पश्चिम में कोशी बैराज पुल तक का क्षेत्र और राजमार्ग के उत्तर-दक्षिण दोनों ओर 200 मीटर तक का इलाका शामिल है। इसके अलावा पूरे इनरुवा बाजार क्षेत्र में भी कर्फ्यू लागू रहेगा।

आवाजाही और प्रदर्शन पर रोक

कर्फ्यू के दौरान निर्धारित क्षेत्रों में सभी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन ने सार्वजनिक सभा, रैली, प्रदर्शन, बैठक और धरना जैसे आयोजनों पर भी रोक लगा दी है।

जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और कर्फ्यू आदेशों का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

Related Articles

नवीनतम लेख