27.8 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह का निमंत्रण

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, 23 इन्फैंट्री ब्रिगेड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा और सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में 26 जुलाई 2026 से आयोजित होने वाले 135वें डूरंड कप-2026 के उद्घाटन समारोह और उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान डूरंड कप आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं और तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

Related Articles

नवीनतम लेख