28.7 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

आंध्र प्रदेश में एनएच-42 होगा चार लेन, 679.71 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में मुदिगुब्बा से कदिरी तक राष्ट्रीय राजमार्ग-42 को दो लेन से चार लेन में विकसित करने के लिए 679.71 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस परियोजना से आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई क्षेत्रों की बेंगलुरु-विजयवाड़ा-कोलकाता एक्सप्रेसवे, तिरुपति और चेन्नई तक बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को सामाजिक माध्यम एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा दो लेन सड़क को पक्के कंधों सहित चार लेन राजमार्ग में बदला जाएगा।

यात्रा और माल परिवहन होगा आसान

गडकरी ने कहा कि परियोजना से अनंतपुर और श्री सत्य साई जिलों के साथ-साथ कर्नाटक के कुछ हिस्सों का बेंगलुरु-विजयवाड़ा-कोलकाता एक्सप्रेसवे, तिरुपति और चेन्नई से निर्बाध संपर्क स्थापित होगा। इससे यात्रा और माल परिवहन में लगने वाला समय कम होगा, यातायात का दबाव घटेगा और क्षेत्रीय व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

फ्लाईओवर और पुल का भी होगा निर्माण

परियोजना के तहत चार लेन मुख्य मार्ग के साथ सर्विस रोड, एक फ्लाईओवर, एक वाहन अंडरपास-सह-सड़क उपरिगामी पुल तथा एक प्रमुख पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे यात्रियों और मालवाहक वाहनों के लिए यात्रा अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम बनेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख