26.3 C
Kolkata
Wednesday, July 22, 2026

रांची में नगर निगम का बुलडोज़र, हरमू चौक पर 20 से अधिक दुकानें हटाईं

रांची। राजधानी रांची में सड़कों को अतिक्रमणमुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को हरमू चौक पर सड़क किनारे लगी 20 से अधिक अस्थायी दुकानों को बुलडोज़र चलाकर हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरमू चौक, रातू रोड, अरगोड़ा और बिरसा चौक को जोड़ने वाला मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस सड़क पर वीआईपी आवागमन के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी सफर करते हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण होने से यातायात प्रभावित होता है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसी कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की

कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों ने कहा कि वे पिछले करीब 10 वर्षों से यहां दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। दुकानें हटाए जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार और नगर निगम से वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को पहले ही नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम ने बुलडोज़र चलाकर कार्रवाई की।

Related Articles

नवीनतम लेख