28.7 C
Kolkata
Thursday, July 16, 2026

जगन्नाथपुर रथयात्रा में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री, तोरणद्वार निर्माण की घोषणा

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। दोनों ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने खींची रथ की रस्सी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भी रथयात्रा में भाग लिया। उन्होंने राज्यवासियों को रथयात्रा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मंदिर मार्ग पर बनेगा भव्य तोरणद्वार

रथयात्रा के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर राज्य सरकार की ओर से भव्य तोरणद्वार का निर्माण कराया जाएगा, ताकि दूर से ही मंदिर की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव का श्रद्धालु पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। इस वर्ष उमड़ी भारी भीड़ मंदिर की दिव्यता, भव्यता और लोकप्रियता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रथयात्रा मेले को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख