28.7 C
Kolkata
Thursday, July 16, 2026

मुख्यमंत्री से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता प्रतिभागी दीपाली रिया

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीतने वाली दीपाली रिया ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एक वर्ष की मेहनत से हासिल की सफलता

दीपाली रिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने 29 मार्च को रांची में आयोजित मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 प्रतियोगिता का खिताब जीतने के लिए एक वर्ष से अधिक समय तक लगातार मेहनत की। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक, व्यक्तित्व निखार प्रशिक्षण और साक्षात्कार की विशेष तैयारी पूरी लगन और ईमानदारी से की। उन्होंने बताया कि वह बोकारो की निवासी हैं।

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का ताज जीतकर दीपाली रिया ने न केवल झारखंड, बल्कि पूरे बोकारो जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य प्रतिभागियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है और यहां के युवा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख