29.4 C
Kolkata
Tuesday, July 14, 2026

मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड ने अनुभवी जननेता खो दिया

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नान मल्लिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

जनसेवा के लिए हमेशा याद किए जाएंगे मन्नान मल्लिक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि मन्नान मल्लिक लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है।

उन्होंने कहा कि मन्नान मल्लिक का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मन्नान मल्लिक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। मंगलवार सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

Related Articles

नवीनतम लेख