28.3 C
Kolkata
Thursday, July 9, 2026

फीफा विश्व कप 2026 : क्वार्टर फाइनल की आठ टीमें तय, जानें पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच गया है। राउंड ऑफ-16 के सभी मुकाबले समाप्त होने के साथ ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली आठों टीमों का फैसला हो गया है। अब खिताब की दौड़ में फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड की टीमें बची हैं।

इस विश्व कप में कई बड़े उलटफेर भी देखने को मिले। पराग्वे ने जर्मनी को हराकर इतिहास रच दिया, जबकि ब्राजील का 24 वर्षों बाद विश्व चैंपियन बनने का सपना नॉर्वे ने तोड़ दिया। मोरक्को ने नीदरलैंड्स को बाहर कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं, पहली बार विश्व कप में खेलने वाली केप वर्डे ने भी शानदार प्रदर्शन से फुटबॉल प्रेमियों का दिल जीता।

क्वार्टर फाइनल का कार्यक्रम (भारतीय समयानुसार)

  • फ्रांस बनाम मोरक्को
    तारीख: 10 जुलाई (शुक्रवार)
    समय: सुबह 1:30 बजे
    स्थान: बॉस्टन स्टेडियम, अमेरिका
  • स्पेन बनाम बेल्जियम
    तारीख: 11 जुलाई (शनिवार)
    समय: रात 12:30 बजे
    स्थान: लॉस एंजिलिस स्टेडियम, अमेरिका
  • नॉर्वे बनाम इंग्लैंड
    तारीख: 11 जुलाई (शनिवार)
    समय: रात 11:30 बजे
    स्थान: मियामी स्टेडियम, अमेरिका
  • अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड
    तारीख: 12 जुलाई (रविवार)
    समय: सुबह 3:30 बजे
    स्थान: कैनसस सिटी स्टेडियम, अमेरिका

सेमीफाइनल और फाइनल का कार्यक्रम

पहला सेमीफाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा, जिसमें फ्रांस/मोरक्को और स्पेन/बेल्जियम के विजेता आमने-सामने होंगे।

दूसरा सेमीफाइनल 16 जुलाई को नॉर्वे/इंग्लैंड और अर्जेंटीना/स्विट्जरलैंड के विजेताओं के बीच खेला जाएगा।

तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 19 जुलाई को होगा, जबकि फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल 20 जुलाई को अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 12:30 बजे खेला जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख