33 C
Kolkata
Saturday, August 22, 2026

बंगाल में नया सियासी उलटफेर? अमित शाह की बैठक में पहुंचे पूर्व TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले सियासी पारा चढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सोमवार रात कोलकाता के अलीपुर में हुई हाई-लेवल मीटिंग में पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सुखेंदु शेखर राय की मौजूदगी ने नई राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है।

अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती कार्यक्रमों के बाद नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य के साथ संगठनात्मक बैठक की, जिसमें सुखेंदु शेखर को भी आमंत्रित किया गया था। सुखेंदु ने हाल ही में राज्यसभा और टीएमसी से इस्तीफा दिया था, लेकिन अभी तक भाजपा की सदस्यता नहीं ली है।

संयोग से सोमवार को ही निर्वाचन आयोग ने बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की है। ये सीटें सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाशचिक बराइक के इस्तीफे से खाली हुई हैं। सूत्रों की मानें तो भाजपा आगामी एक-दो दिनों में उम्मीदवारों का एलान कर सकती है और सुखेंदु शेखर राय को अपना उम्मीदवार बना सकती है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले सुखेंदु की साफ छवि को देखते हुए बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है।

Related Articles

नवीनतम लेख