28 C
Kolkata
Tuesday, July 7, 2026

तीन देशों के दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने किया भव्य स्वागत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को छह दिनों की तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंच गए। राजधानी पहुंचने पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के सम्मान में स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

स्वागत समारोह में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ इंडोनेशिया के विदेश मंत्री, सचिवालय मंत्री, कैबिनेट सचिव सहित कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

द्विपक्षीय संबंधों पर होगी अहम वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की है। इंडोनेशिया में वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-इंडोनेशिया रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे तथा योग्याकार्ता स्थित विश्व प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी जाएंगे प्रधानमंत्री

इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे, जहां मेलबर्न में प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, शिक्षा और जन-जन के संबंधों को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वह भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।

यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। ऑकलैंड में उनकी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बैठक होगी, जिसमें आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक सहयोग को और विस्तार देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख