30.7 C
Kolkata
Saturday, July 4, 2026

मातृभूमि को लेकर सेंसर विवाद की खबरें गलत, सलमान खान फिल्म्स ने किया खंडन

मुंबई। सलमान खान फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ विवाद की खबरों का खंडन किया है। प्रोडक्शन हाउस ने स्पष्ट किया कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए सीबीएफसी के पास भेजा ही नहीं गया है, इसलिए सेंसर बोर्ड के साथ किसी भी तरह के विवाद का सवाल ही नहीं उठता।

अफवाहों पर नहीं करें भरोसा

सलमान खान फिल्म्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि फिल्म को लेकर बिना पुष्टि के गलत जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। प्रोडक्शन हाउस ने मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताते हुए लोगों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और उन्हें साझा करने से बचें।

आधिकारिक चैनलों से ही मिलेगी जानकारी

बैनर ने स्पष्ट किया कि ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियां केवल सलमान खान फिल्म्स के अधिकृत संचार माध्यमों के जरिए ही जारी की जाएंगी। प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों और मीडिया से किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक घोषणाओं पर भरोसा करने का आग्रह किया।

Related Articles

नवीनतम लेख