29.1 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक तीन देशों के दौरे पर, 40 साल बाद करेंगे न्यूजीलैंड यात्रा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रीय सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

40 वर्षों बाद भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री 8 और 9 जुलाई को इंडोनेशिया के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न जाएंगे और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह 40 वर्षों बाद न्यूजीलैंड यात्रा होगी। इससे पहले वर्ष 1986 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भागीदारी, आर्थिक सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। विभिन्न देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों और संवाद कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है।

Related Articles

नवीनतम लेख