32.1 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

नवादा। मेसकौर प्रखंड के सीतामढ़ी स्थित बांके दास प्रेरणास्थल परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेरणास्थल समिति के सदस्यों ने सीतामढ़ी थाना में आवेदन देकर बताया कि अज्ञात शरारती तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

समिति का कहना है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। समिति ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी, प्रतिमा की मरम्मत तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

समिति ने प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का भी आग्रह किया है।

पुलिस जुटी जांच में

सीतामढ़ी थाना अध्यक्ष पप्पू शर्मा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख