29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

सड़क और रेल में झारखंड को दो बड़ी सौगातें, साहेबगंज-बेतिया चार-लेन सड़क और तिलैया-बख्तियारपुर रेल डबल लाइन

झारखंड : केंद्र सरकार ने राज्य को दो बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएँ दी हैं, जिनसे सड़क और रेल दोनों ही क्षेत्र में सुधार होगा। ये परियोजनाएँ बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद स्वीकृत की गईं।

पहला प्रोजेक्ट साहेबगंज-बेतिया (NH-139W) मार्ग पर है, जहाँ 79 किलोमीटर की सड़क को चार-लेन में विस्तारित किया जाएगा। इस कार्य की अनुमानित लागत लगभग ₹3,822.31 करोड़ होगी और इसे दो साल (24 महीने) के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है।

दूसरा प्रोजेक्ट तिलैया से बख्तियारपुर तक के रेल मार्ग की है, जहाँ वर्तमान में सिंगल लाइन है। इस प्रस्तावित डबल लाइन से झारखंड को पटना, राजगीर, बोधगया, नालन्दा आदि कई प्रमुख ठिकानों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। कुल दूरी लगभग 104 किलोमीटर है।

इन परियोजनाओं से न सिर्फ यातायात की सुगमता बढ़ेगी बल्कि समय और दूरी दोनों की बचत होगी। साथ ही, राज्य की आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन विकास को भी लाभ होगा।

Related Articles

नवीनतम लेख