29.4 C
Kolkata
Monday, June 29, 2026

दिल्ली पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर राज्य के मुद्दों पर की चर्चा

रांची। दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (CCHFW) की ओर से आयोजित 16वें ‘केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद सम्मेलन’ में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा मंथन शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में झारखंड के नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर झारखंड की स्वास्थ्य योजनाओं और चुनौतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञान भवन में देश भर के दिग्गज जुटे

मंत्री इरफान अंसारी ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मुलाकात और सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल सम्मेलन में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव और अनुप्रिया पटेल भी शामिल हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इस महामंथन का हिस्सा बन रहे हैं, जहाँ भविष्य की स्वास्थ्य रणनीतियों पर बात हो रही है।

“हर मंच पर मजबूती से रखेंगे झारखंड का पक्ष” : इरफान अंसारी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा, “इस सम्मेलन में झारखंड की आवाज, राज्य के अधिकारों और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हर मंच पर मजबूती से बात रखी जाएगी। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि झारखंड की आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ मिल सके।”

राज्यहित की नई परियोजनाओं को गति देने की तैयारी

सम्मेलन के दौरान सभी राज्यों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने प्रदेश की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं को परिषद के सामने रखने का विशेष अवसर दिया जा रहा है।

  • मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड की ओर से राज्य के सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) मजबूत करने का खाका तैयार किया गया है।

  • इसके अलावा, राज्य में लंबित पड़ी नई स्वास्थ्य परियोजनाओं को गति देने और केंद्र से मिलने वाली सहायता राशि को लेकर भी परिषद के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने की पूरी तैयारी की गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख