पुण में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच के लिए रविवार को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए पुलिस सिया और चेतन को सुबह 6.30 लोहगढ़ क़िले पर लेकर पहुंची है। टीम करीब 2.30 घंटे किले पर रही। पुलिस द्वारा क्राइम सीन रिक्रिएट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। लोहगढ़ किले पर दोनों आरोपियों के साथ आज मर्डर सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस डिलीट किए गए व्हाट्सएप मैसेज की फोरेंसिक जांच कर रही है।
केतन मर्डर केस में सिया और चेतन के गूगल सर्च से बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों ने लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट और खाइयों की जानकारी जुटाई। पुलिस से बचने और शक से बचने के तरीके भी गूगल पर खोजे। मर्डर के दिन चेतन ने पहचान छिपाने के लिए मोबाइल छोड़ दिया था।
क्रिकेट मैच के दौरान सिया और चेतन मिले थे। सिया भाई साहिल के साथ क्रिकेट मैच देखने जाती थी। सिया का भाई और चेतन साथ में क्रिकेट खेलते थे। वहीं, पुलिस की पूछताछ में सिया के भाई साहिल ने खुलासा किया कि सिया-चेतन की मुलाकात क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इसके बाद एक दोस्त के घर दिवाली की पूजा में भी दोनों मिले थे। साहिल भी चेतन को जानता है। कुछ महीनों में सिया-चेतन के बीच 2004 फोन कॉल हुए। सिया-चेतन के बीच फोन पर करीब 238 घंटे बातचीत हुई।
पुलिस ने बताया कि चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मर्डर के दिन अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था। इसके बाद उसने दूसरे मोबाइल का इस्तेमाल किया। पुलिस डिलीट किए गए वॉट्सएप मैसेज की भी फोरेंसिक जांच करा रही है। सिया और चेतन का नया वीडियो सामने आया। इसमें दोनों महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दरअसल, सिया और केतन 18 जून को पुणे के लोहगढ़ किले पर घूमने गए थे। इसी दौरान केतन की खाई में गिरने से मौत हुई थी। सिया पर बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मंगेतर की हत्या का आरोप है।
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, ‘मेरा 26 साल का बेटा बिना किसी गलती के मारा गया। मैं उसकी शादी कराने निकला था, लेकिन बेटे की अर्थी उठानी पड़ी। मेरी सिर्फ एक मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा मिले।’
केतन की मां राखी अग्रवाल ने कहा, ‘मैं एक मां हूं और सिया की भी मां है। इसके बावजूद मैं चाहती हूं कि सिया और चेतन, दोनों को फांसी की सजा मिले। मुझे सिर्फ अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए।’
