27.1 C
Kolkata
Monday, August 10, 2026

बिहार चुनाव: कांग्रेस कार्य समिति 255 नेताओं के साथ पटना में मुद्दों पर मंथन करेगी

बिहार विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी ने पटना में एक विस्तारित बैठक बुलायी है जिसमें लगभग 255 नेता हिस्सा लेंगे। यह बैठक 24 सितंबर को पटना के सदाकत आश्रम में होगी।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने बताया है कि इस बैठक में सिर्फ बिहार के मुद्दे नहीं बल्कि पूरे देश से जुड़े अहम मसलों पर भी चर्चा होगी। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, अपराध, महिलाओं पर अत्याचार जैसे विषय बैठक की एजेंडा में शामिल होंगे।

महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का मसला भी बैठक में विचाराधीन रहेगा ताकि विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन के दलों के बीच तालमेल सुनिश्चित हो सके।

यह बैठक कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि पिछले कई वर्षों में सार्वजनिक जीवन में उत्पन्न हुई चुनौतियों का हल तलाशने तथा आम जनता के विश्वास को पुनः मजबूत करने की दिशा की कोशिश की जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख