33 C
Kolkata
Monday, May 11, 2026

रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मेट्रो ट्रेन योजनाः केंद्र ने मांग किया नया CMP

झारखंड के तीन प्रमुख शहरों — रांची, जमशेदपुर और धनबाद — में मेट्रो रेल चलाने की तैयारी जोरों पर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर केंद्र सरकार ने इन शहरों के लिए एक नया “कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP)” तैयार करने को कहा है ताकि मेट्रो प्रोजेक्ट का आधार मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया है कि नया CMP जल्दी तैयार किया जाए। इस संबंध में विभाग ने Request for Proposal (RFP) जारी कर दी है। पुराने CMP का अध्ययन करने पर केंद्र ने पाया है कि वह अब वर्तमान ज़रूरतों के अनुरूप नहीं है, इसलिए एक अपडेटेड योजना की अपेक्षा है। विभाग का कहना है कि लगभग डेढ़ से दो महीने में नया CMP केंद्र को भेज दिया जाएगा।

यह योजना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि CMP के बिना मेट्रो या किसी रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को मंज़ूरी नहीं मिल सकती। CMP में शहरों की वर्तमान और भविष्य की यातायात व्यवस्था, सड़क नेटवर्क, ट्रैफिक दबाव, सार्वजनिक परिवहन की स्थिति, निजी वाहनों की संख्या, जाम की समस्या, प्रदूषण, पर्यावरणीय प्रभाव आदि का पूरा आंकलन शामिल होगा। इस आंकलन के आधार पर तय होगा कि मेट्रो किन रूटों पर चलेगी और इससे कितना लाभ होगा।

मेट्रो रेल से यात्रा में तेजी, भीड़ प्रबंधन आसान होगा, शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी होगी, और प्रदूषण कम होगा। जब नया CMP केंद्र को मंज़ूर हुआ, तो मेट्रो परियोजना के औपचारिक प्रक्रम आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

नवीनतम लेख