28.5 C
Kolkata
Tuesday, August 11, 2026

नशा मुक्त झारखंड के लिए युवाओं ने भरी हुंकार, मंत्री सुदिव्य कुमार ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी

रांची। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री Sudivya Kumar ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध जागरूकता के लिए आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैराथन में शामिल युवाओं का हर कदम झारखंड को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचाने का संकल्प है।

बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़

मैराथन दौड़ का आयोजन बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक किया गया। इसमें रांची के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों के विद्यार्थियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

मंत्री सुदिव्य कुमार ने उपस्थित युवाओं और नागरिकों को मादक पदार्थों के दुरुपयोग से बचने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Hemant Soren के नशा मुक्त झारखंड के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मैराथन के समापन पर अल्बर्ट एक्का चौक में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख