नई दिल्ली । भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने राजस्थान के मनोहरपुर से दौसा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-148) पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर अपनी स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) रिपोर्ट जारी की है। इस सरकारी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, डेटा डाउनलोड स्पीड के मामले में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बाजी मारी है, जबकि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक और सबसे कमजोर दर्ज किया गया है।
ट्राई द्वारा यह विशेष ड्राइव टेस्ट 2 मई को राजस्थान लाइसेंस सेवा क्षेत्र (LSA) के अंतर्गत आने वाले 62.2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर किया गया था, ताकि वॉयस और डेटा सेवाओं की जमीनी हकीकत का पता लगाया जा सके।
डेटा स्पीड: डाउनलोड में जियो तो अपलोड में एयरटेल अव्वल
हाईवे पर सफर के दौरान इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर ट्राई ने डाउनलोड और अपलोड स्पीड के निम्नलिखित आंकड़े जारी किए हैं:
कवरेज गैप: बीएसएनएल नेटवर्क में सबसे ज्यादा ‘ब्लाइंड स्पॉट’
नेटवर्क कवरेज की निरंतरता और सिग्नल की मजबूती के मामले में भी प्राइवेट कंपनियों का प्रदर्शन सरकारी कंपनी से कहीं बेहतर रहा। परीक्षण के दौरान कंपनियों के कमजोर सिग्नल वाले सैंपल (नमूने) इस प्रकार मिले:
-
BSNL: सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए 2,213 सैंपल्स में सिग्नल निर्धारित न्यूनतम स्तर से भी नीचे पाया गया।
-
Vi: 420 सैंपल्स में कमजोर सिग्नल मिला।
-
Airtel: केवल 217 सैंपल्स में कवरेज गैप दिखा।
-
Jio: सबसे मजबूत कवरेज दिखाते हुए मात्र 189 सैंपल्स में न्यूनतम स्तर से कम सिग्नल दर्ज किया गया।
इन इलाकों से गुजरा ट्राई का टेस्ट रूट
ट्राई का यह गुणवत्ता परीक्षण वाहन लाखेर, नेकवाला, चिलपाली मोड़, बहलोर, रईसार, पावटा, संकोटरा, आंधी, रामजीपुरा और झेरा जैसे प्रमुख ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरा। ट्राई ने इस रिपोर्ट के निष्कर्षों को संबंधित टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझा कर दिया है और उन्हें अपने नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में तुरंत आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
