35.1 C
Kolkata
Tuesday, June 23, 2026

भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण पर बातचीत शुरू की

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका ने मंगलवार को अपने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर बातचीत शुरू की। दोनों देशों के बीच यह बैठक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुख्यालय वाणिज्य भवन में चल रही है।

इस वार्ता का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर कर रहे हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की शुरुआत की। ये बैठक इस महीने की शुरुआत (2-4 जून) में राष्ट्रीय राजधानी में समझौते को लेकर मुख्य वार्ताकारों के स्तर पर हुई बातचीत के बाद हो रही है। इससे पहले राजेश अग्रवाल ने 15 जून को कहा था कि दोनों मंत्रियों के बीच बातचीत मुख्य रूप से फ्रेमवर्क समझौते को अंतिम रूप देने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन भी इस बैठक में शामिल हैं।इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ‘एक्स’ पर एक जारी पोस्ट में कहा कि भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से वाणिज्य विभाग अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर, भारत में अमेरिका के एंबेसडर सर्जियो गोर और उनके प्रतिनिधिमंडल का हार्दिक स्वागत है। हम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख