29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

सियालदह आसनसोल इंटरसिटी सुपरफास्ट का विस्तार न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक किया जाय

रांची : ईस्टर्न रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य मुकेश जालान ने महाप्रबंधक को पत्राचार कर ट्रेन सं 12383/84 सियालदह आसनसोल इंटरसिटी सुपरफास्ट का विस्तार न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक करने का आग्रह किया। यह कहा कि इस ट्रेन का विस्तार होने से गिरिडीह, जमुआ, और धनवार क्षेत्र के लोगों को सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अधीन गिरिडीह रेलवे स्टेशन से आज तक कोलकाता के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं चली है।

उन्होंने यह भी सुझाया कि इस ट्रेन में अतिरिक्त स्लीपर और वातानुकूलित कोच लगाएं जाएँ। ट्रेन के विस्तारीकरण हेतु उन्होंने सुझाया कि वर्तमान में इस ट्रेन का रख रखाव आसनसोल में किया जा रहा है, जबकि इसका रख रखाव सियालदह में कराया जा सकता है क्यूंकि यह ट्रेन सियालदह में 6 घंटों से भी अधिक पर्याप्त समय तक कड़ी रहती है। ऐसा करने से आसनसोल के बाद मधुपुर, न्यू गिरिडीह होते हुए कोडरमा तक विस्तार और वापसी के लिए पर्याप्त समय मिल जायेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख