35 C
Kolkata
Friday, May 15, 2026

दिल्ली पुलिस ने 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार

राजधानी रांची के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त टीम ने संदिग्ध आतंकी अरशद दानिश को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश का पर्दाफाश किया है। बुधवार देर रात करीब 2 बजे हुई इस गुप्त कार्रवाई में टीम ने लॉज से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को टीम अपने साथ ले गई।  सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, देश के अलग-अलग राज्यों में 12 से ज्यादा लोकेशन पर स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों की रेड जारी है। दिल्ली से भी ISIS का आतंकी गिरफ्तार हुआ है। दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी की पहचान आफताब के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, 8 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख