29 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्षगणों की बायोग्राफी पुस्तक का लोकार्पण

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के गौरवशाली इतिहास और नेतृत्व की विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्षगणों की जीवनी पर आधारित बायोग्राफ़ी पुस्तक का लोकार्पण आज चैम्बर भवन में किया गया। इस पुस्तक में पूर्व अध्यक्षगणों के जीवन, योगदान और संगठन को नई दिशा देने में निभाई गई भूमिका का विस्तृत संकलन है।

कार्यक्रम में सभी पूर्व अध्यक्ष अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने उनका अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। पूर्व अध्यक्ष महेश पोद्दार, आरके सरावगी, ओमप्रकाश अग्रवाल, बिष्णु बुधिया और केके साबू ने अपने संबोधन में कहा कि हर अध्यक्ष के सामने नई चुनौतियाँ रही हैं, और सभी ने मिलकर चैम्बर को ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

whatsapp image 2025 09 09 at 8.29.58 pm

अध्यक्ष परेश गट्टानी ने बताया कि आठ माह की मेहनत के बाद यह संकलन तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हमारा चैम्बर वाइब्रेंट है और यह पुस्तक भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत होगी। चैम्बर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल व्यापार जगत के लिए प्रेरणा देगा, बल्कि संगठन की परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

उपाध्यक्ष राहुल साबू और ज्योति कुमारी ने बायोग्राफी के प्रकाशन में सहयोग के लिए सभी पूर्व अध्यक्षगणों को धन्यवाद दिया। साथ ही पुस्तक प्रकाशन में सहयोग हेतु सलूजा गोल्ड, हीरालाल ग्रुप और बाबूलाल प्रेमसंस ग्रुप के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी, जगमोहन पोद्दार, केके साबू, महेश पोद्दार, ओमप्रकाश अग्रवाल, ललित केडिया, बिष्णु बुधिया, गिरीश मल्होत्रा, अर्जुन जालान, अरुण बुधिया, मनोज नरेड़ी, अंचल किंगर, सज्जन सराफ, रंजीत टिबड़ेवाल, बिकास सिंह, रतन मोदी, पवन शर्मा, विनय अग्रवाल, रंजीत गाड़ोदिया, कुणाल अजमानी, प्रवीण जैन छाबड़ा, किशोर मंत्री के अलावा कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य और शहर के गणमान्य अतिथि शामिल थे।

Related Articles

नवीनतम लेख