29 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

बिहार : नीतीश कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह हुई मंत्री परिषद की बैठक में 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस बैठक में सभी मंत्री और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस राशि से राज्य के 8053 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के लिए 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

इसके अलावा सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। 176 नए थानों में सीसीटीवी लगाने के लिए 280 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं के मानदेय में की गई बढ़ोतरी 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होगी। इसके लिए 345 करोड़ 19 लाख 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर की गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख