36.5 C
Kolkata
Friday, June 12, 2026

अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना प्रमुख, सीआरपीएफ के महानिदेशक तथा गृह मंत्रालय, सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मार्गों की निगरानी, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं, यातायात प्रबंधन और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की स्थिति की समीक्षा की गई। गृह मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सूत्रों के अनुसार बैठक में सुरक्षा परिदृश्य, तीर्थयात्रियों की सुविधा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सरकार का लक्ष्य है कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिल सके।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु भाग लेते हैं, जिसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जाते हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख